देहरादून, दिसम्बर 30 -- देहरादून। सरोजिनी नायडू की शताब्दी वर्ष पर उनको याद किया गया। वक्ताओं ने उनके स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े राजनैतिक सामाजिक जीवन से जुड़े विविध पक्षों पर प्रकाश डाला। मंगलवार को दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल नौरिया ने कहा कि सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय महिला थीं। उनका जन्म 1879 में हैदराबाद में हुआ व उनका निधन 2 मार्च 1949 को हुआ। उस समय वे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल थीं। इसके साथ ही उन्होंने देश की आजादी में भी पूर्ण योगदान दिया था। इस दौरान उच्च शिक्षा, मानव संसाधन विकास विभाग विभा पूरी दास, चन्द्रशेखर तिवारी, बिजू नेगी, राकेश अग्रवाल, अम्मार नकवी, सुंदर सिंह बिष्ट, सहाब नकवी, जगदीश बाबला, विजय भट्ट, आलोक कुमार और डीके कांडपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.