पूर्णिया, फरवरी 14 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भारत की प्रख्यात कवयित्री और स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज हरदा, उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा, मध्य विद्यालय हरदा, उफरैल और बैगना सहित अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार ने उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरोजिनी नायडू ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई और महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, मध्य विद्यालय के प्रधान...