मुजफ्फर नगर, फरवरी 13 -- राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अतिशय क्षेत्र वहलना के सभागार में डीएम उमेश मिश्रा एवं सीडीओ कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के मार्गदर्शन में एनएसएस कैम्प हुआ, जिसमें प्रतिभाशाली बालिकाओं को समान्नित किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी, प्रसिद्ध कवियत्री एवं राजनेता सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। इस दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य डा. राजीव कुमार, डॉ वर्चसा सैनी एवं सुश्री जैनब द्वारा भारत कोकिला को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर डा. राजीव कुमार ने बताया कि सरोजनी नायडू स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल बनीं, सरोजनी नायडु को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनने का गौरव मिला था। सरोजनी नायडु के माता पिता का नाम अघोरनाथ चट्टोपाध्याय और वरदा सुन्दरी था। उनका विवाह डॉ. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.