प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराज। सिविल लाइंस क्षेत्र के सरोजनी नायडू मार्ग पर अर्बन मार्केट के साथ वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। शहर की पहली अर्बन मार्केट का ठेका निजी संस्था को दिया गया है। नगर निगम मार्ग पर वेंडिंग जोन बनाएगा। अर्बन मार्केट और वेंडिंग जोन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नाइट मार्केट की तरह ही अर्बन मार्केट का संचालन निजी संस्था करेगी। अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव ने मार्ग पर अर्बन मार्केट और वेंडिंग जोन बनाने की जानकारी दी। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि अर्बन मार्केट का ठेका प्रयागगराज की संस्था को दिया गया है। नगर निगम की देखरेख में संस्था मार्केट का निर्माण करेगी। इसके लिए मार्ग किनारे किए गए सुंदरीकरण का स्वरूप बदला जाएगा। अर्बन मार्केट के पास ही वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। वेंडिंग जोन में उन्हीं पटरी दुकानदारों को बसाया जाएगा, ज...