प्रयागराज, नवम्बर 6 -- प्रयागराज। सरोजिनी नायडू मार्ग से हटाए गए पटरी दुकानदारों ने गुरुवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य रवि शंकर द्विवेदी के नेतृत्व में पटरी दुकानदार सरोजिनी नायडू मार्ग पर अर्बन बाजार बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन में शामिल पटरी दुकानदारों को संबोधित करते हुए रवि शंकर द्विवेदी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन मार्ग पर पूर्व में प्रस्तावित वेंडिंग जोन नहीं बनाया तो न्यायालय की शरण में जाएंगे। पूर्व पार्षद मुकुंद तिवारी ने कहा कि नगर निगम बड़ी मार्केट बसाने के लिए छोटे दुकानों को उजाड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...