बहराइच, फरवरी 13 -- बहराइच, संवाददाता। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई बहराइच एवं श्रावस्ती के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत कोकिला सरोजिनी नायडू का जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी जी के साथ मिलकर नमक सत्याग्रह और अंग्रेजों भारत छोड़ो जैसे आन्दोलनों में सक्रिय रूप से भागीदार रहीं। जिला संगठन के संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि सरोजिनी नायडू एक प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, कवियत्री और राजनेता थीं। महात्मा गांधी ने उनकी मधुर कविताओं के कारण उन्हें भारत की कोकिला कहा था,वे किसी भारतीय राज्य की पहली महिला राज्यपाल थीं। 2 मार्च 1949 को लखनऊ में हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। तारिक हारिस,प...