लखनऊ, अप्रैल 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरोजनीनगर में ऊसर और नवीन परती में दर्ज सरकारी जमीनों पर प्रॉपर्टी डीलरों ने प्लॉटिंग शुरू कर दी। प्लॉट की नींव डालने के साथ पिलर, सड़क और बाउंड्री का निर्माण कर लिया। जिला प्रशासन ने सोमवार को अभियान चलाया तो स्थानीय लोग विरोध करने लगे। पुलिस की मदद से प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। सरोजनीनगर के नटकुर में गाटा संख्या 833, 930, 841, 826, 851, 852, 850,, 848 पर अवैध निर्माण हो रहा था। प्रॉपर्टी डीलरों ने जमीन अपने कब्जे में लेकर चारों ओर बाउंड्री बना दी थी। जिला प्रशासन के अनुसार सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची तो प्रॉपर्टी डीलर ने स्थानीय लोगों को सामने कर दिया। नोझोंक के बाद बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त कराए गए। प्रशासन की टीम में कानूनगो अविनाश चन्द्र तिवारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.