लखनऊ, अक्टूबर 17 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर में डेंगू से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। महिला की डेंगू एंटीजेंन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज की मौत से इलाके में दहशत में है। बंथरा के धावापुर गांव की राजेंद्र सिंह की पत्नी रानी (60) बीते करीब एक सप्ताह से तेज बुखार की चपेट में थी। परिवारीजन पहले स्थानीय अस्पताल ले गए। इलाज से फायदा नहीं हुआ। परिजनों ने टीएस मिश्रा कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया था। परिवारीजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने डेंगू की आशंका में जांच कराई। डेंगू की एंटीजेन जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्लेटलेट्स सामान्य से कम हो गया था। गुरुवार को इलाज दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुखार से गांव में दहशत गांव में बुखार का प्रकोप है। 14 से अधिक लोग बुखार की चपेट में है। यहां विपिन सिंह (30) , गुरु शरण सिंह (70), विजय बह...