लखनऊ, नवम्बर 22 -- दो लाख की आबादी को मिलेगी राहत कुल 295 किलोमीटर की पाइपलाइन लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सरोजनीनगर के चार वार्डों को साफ पानी की सप्लाई जल्द ही मिलेगी। जल निगम ने केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत-2 योजना के तहत सरोजनीनगर के चार प्रमुख वार्डों में शुद्ध पेयजल के लिए काम तेज कर दिया है। जल्द ही परियोजना चरणबद्ध तरीके से नगर निगम के जलकल को हैंडओवर होने की उममीद है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लगभग दो लाख लोगों को सीधे नल से जल मिलना शुरू हो जाएगा। जल निगम ने सरोजनीनगर क्षेत्र के चार वार्डों को प्राथमिकता पर रखा है। इनमें सरोजनीनगर प्रथम, सरोजनीनगर द्वितीय, इब्राहिमपुर प्रथम आदि वार्ड शामिल हैं। इस वृहद पेयजल परियोजना का मुख्य उद्देश्य सरोजनीनगर में पानी की कमी को दूर करना और भूजल पर निर्भरता कम करना है। इस...