लखनऊ, फरवरी 14 -- सरोजनीनगर के बिजनौर में प्रभावशाली लोगों ने ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन पर व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आरसीसी के निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त कर दिए। अवैध कब्जेदारों पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। सरोजनीनगर के बिजनौर परगना स्थित ग्राम मिरानपुर पिनवट में गाटा संख्या 12, रकबा 0.554 ग्राम समाज की जमीन है। जिला प्रशासन के अनुसार इसके 0.040 हेक्टेयर पर छांगुर कुशवाहा व प्यारेलाल कॉम्प्लेक्स बनवा रहे थे। भू माफियाओं के कब्जे से सरकारी जमीन मुक्त कराने के लिए एसडीएम सरोजनीनगर अंकित शुक्ला और अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव विशेष अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में सूचना मिलने के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पैमाइश की। इसके बाद आसपास ...