मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- सरैया। प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगन्नाथ मंदिर बसंतपुरपट्टी, पंचमुखी हनुमान मंदिर रघवा छपरा, अंबारा, धनुपरा ठाकुरबाड़ी आदि जगह पूजा, आरती व प्रसाद का वितरण किया गया। हिन्दू चेतना मंच के बैनर तले भव्य झांकी व शोभायात्रा निकाली गई है। शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा गांव का परिभ्रमण करते हुए देवी-देवताओं का जयकारा लगाते हुए विभिन्न मंदिरों की पूजा व परिक्रमा करते हुए अभी छपरा पहुंची, जहां नौ दिवसीय श्री 1008 शतचंडी नव कुंडीय महायज्ञ स्थल का परिक्रमा करने के बाद शोभायात्रा बखरा अष्टयाम भवन पहुंची। उसके बाद शोभायात्रा मुख्य मार्ग एनएच 722 होकर मुख्य समारोह के लिये रघुनाथपुर, अंबारा, रेवा, रेवाघाट पुल पार करते हुए सारण जिले के मकेर पहुंची। इस मौके पर क्षेत्रीय व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.