मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-छपरा को जोड़ने वाले रेवा रोड एनएच-722 के प्रस्तावित चौड़ीकरण को लेकर सरैया बाजार के व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई है। व्यवसायियों को आशंका है कि यदि बाजार के बीच से सड़क चौड़ीकरण अथवा फ्लाईओवर का निर्माण हुआ, तो इससे स्थानीय व्यापार, रोजगार और आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। इसको लेकर बुधवार को सरैया व्यवसायी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल छपरा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर वरीय पदाधिकारी से मुलाकात कर और बाजार को बचाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग से संबंधित आवेदन सौंपा। आवेदन में व्यवसायियों ने स्पष्ट किया कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास ऐसा हो जो जनजीवन और व्यापार में कोई समस्या नहीं हो। संघ ने बताया कि सरैया बाजार एनएच-722 के दोनों ओर एक सघन व प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.