मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, सरैया अंतर्गत आरोपुर पीएसएस क्षेत्र में पीएचईडी विभाग द्वारा संचालित पांच जलमीनार पर करीब 90 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। आरोपुर जेई आदित्य नारायण ने बताया कि बकाया बिजली बिल भुगतान को लेकर वरीय अधिकारियों के माध्यम से पीएचईडी विभाग को कई बार पत्राचार किया गया है। संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो सका है। आरोपुर पीएसएस अंतर्गत रामकृष्ण दुबियाहीं पंचायत के विभिन्न गांवों में पीएचईडी की पांच जलमीनार पर दिसंबर 2025 तक कुल 89 लाख 34 हजार 415 रुपये का बिजली बिल बकाया है। इसमें जलालपुर जलमीनार पर 12 लाख 27 हजार 813 रुपये, शेखधनवत पर 15 लाख 76 हजार 658 रुपये, जगीर पर 11 लाख 93 हजार 74 रुपये, चाकोछपरा पर 28 लाख 9...