मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चकना एवं रेवा बसंतपुर दक्षिणी पंचायत में पदस्थापित पीआरएस विक्रम भारती (45) का सोमवार को निधन हो गया। वे सरैया स्थित अपने डेरा से पैदल ही प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान ब्लॉक गेट के समीप अचानक चक्कर आने से सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरैया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विक्रम भारती मूल रूप से बिहारशरीफ के निवासी थे। उनके निधन पर पीओ हंसराज, पीटीए मिथिलेश कुमार, सुरेश कुमार, अकाउंटेंट रंजीत कुमार, पीआरएस संजीव कुमार, उपेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार रिशु, प्रशांत कुमार मुखिया पति सोनू शाही, अजय कुमार सिंह समेत अन्य कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...