कानपुर, जनवरी 27 -- चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ के सरैयां में सोमवार की रात को जटेटा की लापरवाही एक बार फिर से देखने को मिली। सरैयां में टेनरी सीवेज का नाला चोक होने से सड़क पर गंदा पानी भर गया। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं पार्षद पति ने जटेटा पदाधिकारी को फोन कर समस्या बताई और नाले की सफाई न करवाने पर प्लांट में आकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। जिसके बाद जटेटा की टीम ने चोक पड़े नाले को खोला। इसके बाद समस्या दूर हो सकी। जाजमऊ के वार्ड 96 सरैयां बाजार नाला शीतला बाजार पंपिग स्टेशन से जुड़ता है। जहां टेनरी वेस्ट वाजिदपुर स्थित सीईटीपी में भेजा जाता है। बीते सोमवार रात को सरैया का डाट नाला चोक होने से टेनरियों का वेस्ट सड़क पर बहने लगा। जिससे इलाके के लोगों को सड़क से निकलने में समस्या होने लगी। इस पर आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी कर वार्ड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.