मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- सरैया। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जुलूस निकाला। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। सभा को संबोधित करते हुए एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के लोकल इंचार्ज रामप्रीत राय ने कहा कि आम जनता पर पिछले चार वर्षों का होल्डिंग टैक्स एक साथ थोपा जा रहा है, जबकि सुविधाओं के नाम कुछ भी नहीं है। इस दौरान जेई को ज्ञापन सौंप कर मांगों से अवगत कराया। इस मौके पर रामप्रीत राय, उमेश कुमार यादव, नन्हक साह, अशर्फी राम, सुनील कुमार सिंह, विनोद ठाकुर, जिला सदस्य लालाबाबू राय, कौशल भक्त, माधो भक्त, अनिल राम, राजन कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.