बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया। उदयपुर आश्रयणी स्थित सरैया मन झील के आस पास इस बार भी प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं। कई प्रकार के एशियाई एयर रूट के जरिए यहां पर सात समंदर पार से तरह-तरह के रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षी पहुंच रहे हैं। इनमें कई साइबेरियन पक्षी भी शामिल है। डीएफओ पंकज कुमार ने बताया कि पक्षियों की आवक नवंबर के अंतिम सप्ताह से ही शुरू हो चुकी है, लेकिन जनवरी के अंतिम और फरवरी के प्रथम सप्ताह में अत्यधिक संख्या में यहां पर प्रवासी पक्षी पहुंच रहे हैं। पक्षियों के दल में स्थानीय पक्षी भी शामिल हैं जो आसपास के जलाशयों से पहुंचे हैं। ऐसी मान्यता है की सरैया मन झील के आसपास की आद्र भूमि की स्वादिष्ट मछलियों का स्वाद लेने के लिए प्रतिवर्ष यहां पर देसी विदेशी पक्षियों का दल पहुंचता है। यहां बता दे कि इस झील के आसपास सैकड़ो की संख्या में जामुन (ब्लैक ...