मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- सरैया। नगर पंचायत स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरैया एवं जगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिकपुर में छात्र-छात्राओं का नामांकन नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर वार्ड पार्षद सरोज देवी ने शनिवार को बीईओ सरैया मंजू कुमारी को आवेदन दिया। बताया कि नगर क्षेत्र में स्कूल होने के बावजूद नियम का हवाला देते हुए बच्चों का नामांकन नहीं लिया जा रहा है। दो दिनों में बच्चों का नामांकन नहीं लिया गया तो नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद और अभिभावक विद्यालय में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इधर, बीईओ ने बताया कि वरीय अधिकारियों को आवेदन भेजकर उचित दिशा-निर्देश मांगा जाएगा। वार्ड पार्षद ने बताया कि सरैया नगर पंचायत का गठन वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत राज सरैया, मणिकपुर व गोपीनाथपुर दोकड़ा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.