मुजफ्फरपुर, नवम्बर 26 -- सरैया, हिसं। थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। सरैया-तुर्की मार्ग पर अजीजपुर नाका के समीप वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र स्थित बेलवर निवासी दुखा राम का पुत्र बिनोद राम (50) नीलगाय की चपेट में आने से घायल हो गया। वह राजमिस्त्री का काम करता है। गोपीनाथपुर दोकरा से घर लौट रहा था। उसे सीएचसी से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं, ऐमा चूड़ा मिल के समीप वाहन की चपेट में आने से पोखरैरा दक्षिण टोला निवासी व पूर्व वार्ड सदस्य संजीव दास का पुत्र बाइक सवार अभय कुमार (21) घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक अभय अपने दोस्त के साथ सरैया जा रहा था। हादसे में उसका एक पैर टूट गया। परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...