दुमका, दिसम्बर 22 -- सरैयाहाट , प्रतिनिधि। सरैयाहाट -गुरूनाथपहाड़ी स्थित माउंट असीसी स्कूल परिसर में सोमवार को मेरी क्रिसमस के अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल दीप्ति के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चरकापाथर के पूर्व मुखिया हरिलाल हांसदा, नवाडीह पंचायत के पूर्व मुखिया बसंती मुर्मु, प्रिंसपल सिस्टर दीप्ति एवं ब्रदर सुरेंद्र सोरेन के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में स्कुली बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्य, संगीत तथा जीसस क्राइस्ट के सन्देशों को बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें येशु के लोगों के प्रति प्रेम, दया, करुणा का संदेश दिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि मुखिया श्री हांसदा द्वारा स्कूल के बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि अनुशा...