दुमका, जनवरी 4 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में बीते शनिवार की रात्रि मंदिर विकास को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंदिर विकास से संबंधित बातों की विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि मंदिर के समीप गढ़े वाले जमीन को समतलीकरण किया जाए। मंदिर के चारदिवारी का मरम्मति कर दिवाल के उपरी सतह पर जगह-जगह लाईट लगाई जाए। साथ ही मंदिर परिसर में क्यारी बनाकर विभिन्न तरह के फुल लगाकर मंदिर को आकर्षक बनाया जाए। मंदिर में जर्जर पुराना दरवाजा, गेट ग्रील को हटाकर नये स्टील गेट ग्रील लगाने का प्रस्ताव रखा गया। इस बैठक में निरंजन कुमार साह, सुजीत कुमार दास, मनोज मंडल, मुकेश कुमार, प्रमोद चौधरी, श्यामाचरण दत्ता, शिवानंद साह, अमरदीप पांडे, धनंजय मिश्र, विकास तिवारी, मनीष कुमार, मनमीत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.