मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सरैयागंज टावर चौक और सदर अस्पताल रोड से रविवार की देर रात तीन युवक को पकड़ा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोचा। फिलहाल तीनों को नगर थाने पर पूछताछ की जा रही है। इसमें दो युवक लकड़ी ढाही मोहल्ले में किराए पर रहता है। जबकि एक युवक बनारस बैंक चौक के पास का रहने वाला है। इनमें से एक पर स्मैकिया गिरोह से जुड़े होने की आशंका है। नगर थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि तीनों के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...