मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर की यातायात दबाव को कम करने को लेकर सड़क व पुलों के चौड़ीकरण, उन्नयन व नई आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की कवायद शुरू की गई है। इसको लेकर सुब्रत कुमार सेन ने शनिवार को पथ निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा है। इन योजनाओं के पूरा होने से शहरी आवागमन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई है। डीएम ने शहर को उत्तरी छोर से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सरैयागंज टावर चौक-जीरोमाइल गोलंबर सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद यह सड़क टू लेन से फोरलेन बनेगी। इससे हर दिन जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। इसके अलावा अखाड़ाघाट में बन रहे नये पुल के दोनों ओर के एप्रोच पथ की लंबाई दो-दो सौ मीटर बढ़ाने का भी प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। नया पुल बूढ़ी गंडक के वर्तमान पुल के समानांतर बन...