बगहा, दिसम्बर 26 -- लौरिया। थानाक्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। जब महिला यह बात अपने पति से बताई तो पति और महिला जब आरोपित के घर छेड़खानी की शिकायत की तो आरोपितों ने दोनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।घटना बीते 17 दिसंबर की है। महिला ने थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। उसने अपने आवेदन में कहा है कि वह सरेह में रात ने शौच करने गई हुई थी। गांव का ही लखन मियां उसे बुरी नियत से पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। मेरे शोर करने पर वह भाग गया। मैं घर पहुंच कर पति को यह बात बताई। इसके बाद हमदोनों लखन के घर जाकर इसकी शिकायत किए तो उसके घर वाले गाली गलौज करते हुए जख्मी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...