सीतापुर, फरवरी 8 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात इलाके में शोहदे ने भागवत कथा सुन कर घर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ की उसका हाथ पकड़ कर घसीटा। युवती के चीख पुकार मचाने पर आरोपी ने गालियां देते हुए उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पीड़िता की मां के मुताबिक बीते शुक्रवार को उनकी 18 वर्षीय बेटी गांव में हो रही भागवत कथा सुनने गई थी। रात में वह घर लौट रही थी। वह घर से कुछ दूर पहले पहुंची ही थी तभी वहां पहले से मौजूद कोतवाली देहात धापूपुर निवासी कमलेश ने बेटी को रुकने के लिए कहा। वह अनसुना कर आगे बढ़ने लगी। इतने में आरोपी कमलेश युवती का हाथ पकड़कर खींचते हुए छेड़खानी और अश्लील टिप्पणी करने लगा। पीड़िता ने किसी तरह हाथ छुड़ाकर चीख पुकार मचाई। शोर सुनकर पकड़े जाने के डर से आरोपी कमलेश ने युवती की लात...