मुरादाबाद, अगस्त 26 -- नागफनी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सरेराह एक युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। नवाबपुरा क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात करीब 8:15 बजे वह बाजार से घर लौटी रही थी। वह कटरा वंशीधर के पास पहुंची तभी पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर वह भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पर पहुंचकर शिकायत की। एसएचओ नागफनी सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.