मुरादाबाद, अगस्त 4 -- महानगर के नागफनी क्षेत्र में रविवार शाम को राह चलती महिला को एक युवक ने पीछे से आकर पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज वायरल होने के बाद पीड़िता महिला सामने आई और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना नागफनी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे सब्जी खरीद कर लौट रही थी। उसी दौरान गोल कोठी के पास एक युवक ने पीछे से आकर पकड़ लिया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। उस समय महिला बिना किसी से शिकायत किये घर से चली गई। सोमवार सुबह से सीसीटीवी की फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। करीब 18 सेकेंड के वीडियो में आरोपी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.