गाज़ियाबाद, जनवरी 24 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक किशोर के साथ मारपीट की। जब उसकी बहन ने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता की गई। दबंगों ने मौके पर पहुंचे दोनों के पिता के साथ मारपीट भी की। शोर मचने पर भीड़ जमा हुई तो आरोपी कार छोड़कर भाग निकले। भीड़ ने कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लाजपत नगर सेक्टर तीन में रहने वाले दीपक गुप्ता के अनुसार उन्होंने 22 जनवरी की रात लगभग दस बजे अपने बेटे को कॉलोनी की ही एक दुकान पर पान लेने के लिए भेजा था। दुकान के पास एक लग्जरी कार में सवार तीन दबंगों ने उनके बेटे के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब बेटे ने विरोध किया तो दबंग मारपीट करने लगे। इस पर बेटे ने घर फोन किया तो उनकी बेटी मौके पर गई। दबंगों ने बेटी के साथ अभद...