कौशाम्बी, जनवरी 21 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र की एक किशोरी का पड़ोसी युवक ने सरेराह हाथ पकड़ लिया। छेड़खानी के विरोध पर वह गाली-गलौज करते हुए फरार हो गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि 17 जनवरी की शाम वह दैनिक क्रिया से निवृत्त होकर घर लौट रही थी। पड़ोसी युवक के घर के पास पहुंची तो गंदे इशारे करते हुए उसने सरेराह हाथ पकड़ लिया और अश्लील बातें शुरू कर दीं। चीखने-चिल्लाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पिता के साथ थाने जाकर उसने पुलिस को तहरीर दिया। थाना प्रभारी शशिकांत मिश्रा का कहना है कि मुकदमा कायम कर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हि...