नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने सरेराह दो नाबालिग छात्रों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना गुरुवार शाम की है। पश्चिम विहार वेस्ट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय सागर और जानी परिवार के साथ प्रेम नगर इलाके में रहते हैं। दोनों स्थानीय सरकारी स्कूल में कक्षा नौ के छात्र हैं। बीते दिनों सागर की इलाके के कुछ नाबालिगों से लड़ाई हुई थी। गुरुवार की शाम सागर और जानी उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीन नाबालिगों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों की छाती, कमर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.