बरेली, दिसम्बर 16 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। सरेराह महिलाओं पर छींटाकशी और खुलेआम शराब पीने वाले 20 लोगों को गिरफ्तार कर बारादरी पुलिस ने कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मंगलवार को रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के पास अवधेश, सुनील और अजीत नाम के तीन युवक महिलाओं पर सरेआम छींटाकश कर रहे थे। तीनों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा सड़क किनारे खुलेआम शराब पीने पर 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। इनमें अमित गुप्ता, जयवीर, गंगाराम, अशोक, विक्की, बबलू, दिलीप, कुलदीप, अतुल मिश्रा, सोनू गुप्ता, सूरज, प्रिंस यादव, गोपी, करन राठौर, नितेश, जयराम और योगेश शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...