वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, संवाद। लहरतारा में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले से चेन छीन ली। उसके बाद फ्लाईओवर होते हुए फुलवरिया की ओर भाग निकला। मंडुवाडीह पुलिस फुटेज के जरिये बदमाश की पहचान में जुटी है। फुलवरिया-लहरतारा ओवरब्रिज के नीचे से कुम्हारपुरा (फुलवरिया) की 50 वर्षीय हीरावती देवी खली-चूना खरीदने आईं थीं। दुकान के पास पैदल जा रही थी, तभी बाइक सवार पास आया। गले से चेन छीनकर बाइक से फ्लाईओवर होते हुए फुलवरिया की ओर भाग निकला। सूचना पर मंडुवाडीह पुलिस पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाला। हीरावती देवी ने पति शूलचन्द के साथ थाने पहुंच तहरीर दी। एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा ने भी मौका मुआयना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...