बगहा, सितम्बर 12 -- बेतिया,हिन्दुस्तान संवाददाता। सरेया मन में मछली मारने पर रोक लगाने के आदेश को काला कानून बता माले विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में डीएफओ के कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। डीएफओ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पांच सुत्री मांग पत्र सौपा गया। प्रदर्शन के दौरान बैरिया प्रखण्ड मुखिया संघ अध्यक्ष नवीन कुमार, भाकपा माले नेता सुरेन्द्र चौधरी, मछूआरा संघ के नेता बाली चौधरी, असीम चौधरी, अशोक मुखिया, भरत शर्मा, धामू चौधरी, शिवपरशन मुखिया आदि मौजूद थे। विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सरेया मन के ईदगिर्द के दसियों हजार परिवार का रोजी रोजगार का मुख्य साधन ऐतिहासिक सरेया मन था। भाजपा जदयू की गरीब विरोधी, मछूआरा विरोधी सरकार ने दो दशक से पक्षी विहार के नाम पर इसमें मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिय...