जहानाबाद, फरवरी 23 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता टेहटा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरेन मांझी टोला में छापेमारी की। जिसमें तीन घरों से 35 लीटर देसी शराब बरामद किया गया जिन घरों से शराब बरामद किया गया उनमें सत्या मांझी के घर से 8 लीटर , उदय मांझी के घर से 10 लीटर और पूजा देवी के घर से 17 लीटर शराब बरामद किया गया। जिसमें सत्या मांझी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया बाकी दो लोग भागने में सफल रहे। उसी जगह से एक शराबी को भी गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन लोग घर पर शराब बनाकर बेचने का धंधा कर रहे थे। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है बाकी दो लोगों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...