मुजफ्फर नगर, नवम्बर 16 -- भोकरहेड़ी मे बस स्टेण्ड पर तीन युवकों ने सरेआम एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी के मोहल्ला कलालान निवासी अनुज ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार की दोपहर एक युवक ने उसे टाइल-पत्थर का काम कराने के बहाने फोन कॉल कर बस स्टैण्ड पर बुलाया।आरोप है की बस स्टेण्ड पर पहुँचते ही घात लगाये बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और लोहे के पंच व कड़े से वार घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। अनुज ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.