मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- गांव बेहड़ा थ्रू मे मारपीट का मामला प्रकाश मे आया है। जिसमे एक ही परिवार की दो महिलाओ सहित चार व्यक्ति घायल हो गये। पीड़ित की तहरीर पर संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू निवासी सोनू ने बताया की बीते 2 फ़रवरी को बच्चों के बीच विवाद हो गया था। जिसमे गांव के व्यक्तियों द्वारा समझौता करा दिया गया था। किन्तु आरोपियों ने समझौते का पालन न करते हुए अपनी खुन्नस बरकरार रखी और मंगलवार की सुबह गांव के कुंवे के पास परिवार के सदस्य को घेर कर मारपीट की जिसमें पिंटू व उसकी पत्नी पूनम तथा मिन्टू व उसकी पत्नी सोनिया घायल हो गयी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की माग की। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम, अंकुर, विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.