जहानाबाद, जुलाई 3 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। स्थानीय व्यवहार न्यायालय में आत्म समर्पण करने के बाद एक आरोपित चकमा देकर कोर्ट रूम से फरार हो गया। इस संबंध में गुरुवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार हुए आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को एसपी के हवाले से यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि बुधवार को अपराहन में चीरी गांव के निवासी आरोपित राकेश मांझी ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया था। वह कोर्ट रूम में था और वहीं से वह चकमा देकर फरार हो गया। उसकी काफी खोजबीन की गई। कुछ भी पता नहीं चला। गुरुवार को न्यायालय के कार्यालय लिपिक के आवेदन पर जहानाबाद नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार फरार हुए आरोपित को पकड़ने के लिए उसके कुछ संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.