मेरठ, फरवरी 2 -- सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर में चोरों ने एक किसान के नलकूप को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी किसान उमर पुत्र लियाकत के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को बदमाशों ने नीचे गिरा दिया और उसमें से कीमती उपकरण निकालकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब किसान खेत पर पहुंचा तो ट्रांसफार्मर की हालत देखकर चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया और अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित किसान ने बताया कि जसड़ सुल्तान नगर और हर्रा रोड के पास स्थित खेतों में सिंचाई के लिए नलकूप लगाया हुआ है। शनिवार रात बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर ट्रांसफार्मर को नीचे गिराया और उसमें लगे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। गौरतलब है कि एक सप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.