बागपत, मई 27 -- बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव जंगल में सरकारी नलकूप के पास नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नर कंकाल की शिनाख्त के लिए डीएनए लिया जा रहा है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। सरूरपुर-बिहारीपुर मार्ग पर एक सरकारी नलकूप है। जिसके पास किसान धर्मवीर का खेत है। धर्मवीर ने बताया कि रविवार की रात वह नलकूप चलाने के लिए खेतों पर जा रहा था। तभी सरकारी नलकूप के पास जंगली जानकारी दिखाई पड़े। उसने देखा, तो वहां नर कंकाल पड़ा हुआ था। उसने तुरंत ही इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को नर कंकाल मिलने की सूचना दी। नर कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कंकाल को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.