हमीरपुर, दिसम्बर 4 -- सरीला। निर्वाचन आयोग के गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा राठ के बूथों पर मतदाता गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन तेजी से किया जा रहा है। तहसील सरीला के 149 बूथों में से 97 बूथों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। कुल 1,37,003 गणना पत्रकों के सापेक्ष 1,33,262 पत्रकों का डिजिटाइजेशन हो चुका है। बीएलओ द्वारा मतदाताओं से गणना पत्रक एकत्र कर निर्धारित समय से पूर्व ही ऑनलाइन प्रकिया कर दी गई है। तहसीलदार सरीला राममोहन कुशवाहा ने बताया कि अभियान के तहत सभी बूथों पर कार्य तेजी से चल रहा है और शेष बूथों का डिजिटाइजेशन भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...