हमीरपुर, दिसम्बर 31 -- सरीला। ब्लाक की ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों में फर्जीवाड़ा के मामले सामने आने लगे हैं। अलग-अलग कार्यों में एक जैसी फोटो अपलोड करके गड़बड़ियां की जा रही हैं। मनरेगा साइट के अनुसार 31 दिसंबर को सरीला ब्लाक की की 15 ग्राम पंचायतों के 22 कार्यों में 731 मजदूरों का डेटा अपलोड हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत कटेहरी में श्यामबाबू के खेत से हरचरण के खेत तक नाला सफाई और दो खुदाई कार्य में 58 मजदूरों को कार्य करते दिखाया गया है। जबकि अपलोड फोटो में महज 6 से 8 महिलाएं व 10 से 12 पुरुष नजर आ रहे है। यही फोटो कई बार अलग-अलग कार्यों में अपलोड की गई है। जबकि मस्टररोलों में अंकित मजदूरों में जेंडर फर्क साफ नजर आ रहा है। मस्टररोलों में मजदूरों के नाम अलग-अलग है परंतु फोटो में एक मजदूर कई बार दिख रहे है। ग्राम पंचायत गुटक्वारा में हरी सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.