बाराबंकी, अक्टूबर 6 -- बाराबंकी। विवाद में बीच बचाव करने पर विपक्षी ने अपने साथियों के साथ सरिया आदि से हमला कर श्रमिक को घायल कर दिया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना व कस्बा सतरिख के मोहल्ला गढ़ी एक निवासी फुरकान अहमद पुत्र स्व. साबिर श्रमिक है। उसने बताया कि करीब चार दिन पहले नाका सतरिख चौराहा लेबर मंडी आया था। यहां कुछ लोगों में विवाद चल रहा था। उसने बीच बचाव किया। इसी बात को लेकर कलीम निवासी बड़ेल उनसे रंजिश मानने लगा। पीड़ित फुरकान का आरोप है कि रविवार को कलीम ने अपने करीब चार साथियों के साथ उसपर सरिया आदि से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। हाथ पर चोट लगने के कारण उसे पांच टांके भी लगाने पड़े। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद व ...