कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- मंझनपुर, संवाददाता सैनी थाना पुलिस ने सिराथू कस्बा निवासी एक सरिया कारोबारी के खिलाफ 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी के आदेश पर पार्टनर की तहरीर पर रिपोर्ट लिखी गई है। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी परिवार समेत घर पर ताला बंद कर फरार हो गया है। बांदा जनपद के बिसंडा कस्बा निवासी ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यावसायिक फर्म विंध्याचल इंटरप्राइजेज तिंदवारी रोड बांदा का मुख्य पार्टनर है। सिराथू कस्बे के कृष्ण चंद्र उर्फ अंशू के साथ उसका व्यवसायिक संबंध था। दोनों मिलकर पिछले कई वर्षों से सरिया का व्यवसाय कर रहे थे। पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी कपिल अग्रवाल की अग्रवाल फर्म स्टील्स से माल मंगवाया जाता था। पीड़ित ज्ञानेंद्र गुप्ता की मानें तो लगभग चार महीने पहले मासिक रिटर्न दाखिल करते समय जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.