गिरडीह, मार्च 19 -- सरिया। सरिया वन विभाग की लापरवाही का एक बड़े मामले का खुलासा मंगलवार को हुआ जब वन परिसर में रखे करीब 70 लाख की चापानल बोरिंग करनेवाली बड़ी गाड़ी जलकर बर्बाद हो गई। लेकिन विभागीय कर्मचारी इसे जलने से रोक नहीं पाए और न ही रेंजर सुरेश राम को आग लगने के कारणों की जानकारी है। कैसे हुए मामले का खुलासा दरअसल, जुलाई 2020 में वन विभाग की जमीन पर बोरिंग करने के आरोप में अधिकारियों ने एक बोरिंग गाड़ी जेएच 15 डब्लू 6855 जब्त कर वन परिसर में रख दिया था। इसके बाद मुकदमा दर्ज होने के बाद गाड़ी मालिक विवेकानन्द राय मधुपुर जिला देवघर निवासी सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद करीब चार वर्ष बाद रांची वन एवं पर्यवारण विभाग से गाड़ी का रिलीज ऑडर लेकर मंगलवार को सरिया वन परिसर पहुंचे लेकिन गाड़ी मालिक के तब होश उड़ गए जब उसने गाड़ी को पूरी तरह जला हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.