मिर्जापुर, फरवरी 5 -- पड़री, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के आमघाट पुल के पास बुधवार की शाम चार बजे सरिया लदा ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से उसके नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। चालक और एक अन्य मजदूर बच गए। दोनों मौके से भाग निकले। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पड़री के कोटवां गांव निवासी 18 वर्षीय संजय और 19 वर्षीय अमन आपस में चचेरे भाई थे। दोनों मजदूरी करते थे। बुधवार की शाम मिर्जापुर से ट्रैक्टर-ट्राली पर सरिया लादकर चालक कोटवां गांव जा रहा था। ट्राली में लदे सरिया के ऊपर संजय और अमन दोनों बैठे थे। जबकि एक अन्य व्यक्ति ट्रैक्टर चालक के पास बैठा था। चालक ट्रैक्टर लेकर जैसे ही पड़री के आमघाट पुल के पास पहुंचा। तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से सरिया के नीचे संजय औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.