गिरडीह, सितम्बर 15 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया बाजार स्थित भगला काली मंदिर के प्रांगण में रविवार को अशोक मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने हेतु विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से दुर्गापूजा आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अध्यक्ष राजू मंडल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सोनी, सचिव विजय मंडल, उपाध्यक्ष मुरली मनोहर मंडल, महासचिव चंदन कुमार मंडल, सह सचिव प्रकाश मंडल बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रभु मंडल, सुनील मंडल, देवकुमार मंडल, अजय मंडल, रोहित मंडल, महानंद मंडल, प्रकाश मंडल, सुनील मंडल,, संतोष मंडल, विवेक कुमार, अविनाश कुमार, नारायण मंडल। वहीं संरक्षक मंडली में राजेंद्र प्रसाद, जय प्रकाश मंडल, जानकी मंडल, भैरो मंडल को रखा गया है। बैठक में दुर्गाप...