गिरडीह, अक्टूबर 3 -- सरिया। राष्ट्रीय सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को सरिया में संघ ने शताब्दी समारोह मनाया। इसे लेकर गुरुवार की सुबह ठाकुरबाड़ी मैदान में संघ के सदस्यों ने पारम्परिक वेश भूषा में सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हुए। जहां झंडोत्तोलन किया गया। फिर लोगो के बीच आज मनाए जा रहे शताब्दी के बारे में बिस्तृत रूप से जानकारी दी गई। ठाकुरबारी मैदान से दी पंक्ति में सजकर नारो के साथ लोग पूरे सरिया बाजार का भर्मण किया इस दौरान कई स्थानों पर महिलाओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। संघ के स्वयंसेवक डॉ. आरसी प्रसाद ने बताया कि आज दशमी के ही दिन 100 वर्ष पूर्व संघ की स्थापना हुई थी जिसे लेकर यह कार्यक्रम किया गया। स्थापना समारोह मे संघ के आशीष तर्वे, नितेश मोदी, आरसी प्रसाद, भीम मोदी, उमेश प्रसाद, प्रदीप साव, लक्ष्मी पांडेय...