गिरडीह, मई 31 -- सरिया। गिरिडीह जिला के 45वें डीसी के रुप में रामनिवास यादव के पदभार संभालने के बाद शुक्रवार को मुखिया संघ सरिया ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामना दी। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव पिंकी कुमारी, कोषाध्यक्ष धनेश्वर साव, अमनारी मुखिया अजय यादव, केसवारी मुखिया मनोहर यादव, मोकामो मुखिया बेबी देवी, नावाडीह मुखिया हेमंती देवी, सबलपुर मुखिया संगीता कुमारी, कोइरीडीह मुखिया बुधनी देवी शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...