गिरडीह, मार्च 28 -- सरिया, प्रतिनिधि। प्रदेश में दो महीने पूर्व से चल रहे संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें सरिया मंडल में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता ली। साथ ही सरिया मंडल के अंतर्गत 59 बूथों में बूथ सत्यापन कर फिर से बूथ कमेटी का नवीनीकरण किया गया। इसी संगठन महापर्व अभियान के निमित्त आज सरिया जैन धर्मशाला में मंडल अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक प्रभारी के रूप में सुनील अग्रवाल एवं सह प्रभारी बबलू मंडल ने मंडल अध्यक्ष चुनाव पर रायशुमारी हुई। रायशुमारी में तीन नाम आया। पहला वर्तमान अध्यक्ष अजय यादव का दूसरा मनीष मंडल एवं तीसरा मुकेश यादव रहे। इस रायशुमारी में 150 कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें मुख्य रुप से परमेश्वर मोदी, रजनी कौर, सचिंद्र सिंह, न...