कन्नौज, फरवरी 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास देर शाम तेज रफ्तार थ्री व्हीलर सरिया लदे ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसा। हादसे में थ्री व्हीलर सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायल अंतिम संस्कार में शामिल होने सलेमपुर जा रहे थे। सभी घायलों की हालत गंभीर देख तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर के गांव कोसमा निवासी लखन गुप्ता (27) पुत्र गिरीश चंद्र गुप्ता अपनी पत्नी आरती गुप्ता (26) बेटे गौरव (4)और लल्ला (5), अपनी बहन उपासना गुप्ता (30) व बेटी अनुष्का (5) के साथ जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम के गांव सलेमपुर पिता गिरीश चंद्र गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जब वह सौरिख थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के सामने सड़क पर खड़े सरिया से लदे ट्रैक्...